25.7 C
Harda
Thursday, January 15, 2026

सर्पमित्र दिनेश चंदेल ने फिर दिखाई बहादुरी — बागरोल पावर हाउस से 10 फीट का नर अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू…

Must read

 

अखिलेश बिल्लौरे मो :-9425638014

हरदा :- हंडिया ब्लॉक के बागरोल पावर हाउस क्षेत्र में एक बार फिर सर्पमित्र दिनेश चंदेल ने जान जोखिम में डालकर लगभग 10 फीट लंबे नर अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा। यह घटना वन विभाग की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया के साथ सम्पन्न हुई, जिससे स्थानीय लोगों में राहत की सांस देखने को मिली।

जानकारी देते हुए सर्पमित्र दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी पावर हाउस क्षेत्र में एक मादा अजगर का रेस्क्यू किया गया था। उस समय आशंका जताई गई थी कि आसपास उसका साथी भी मौजूद हो सकता है, लेकिन पावर हाउस के कर्मचारियों को केवल एक ही अजगर दिखाई दिया था। मादा अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया था।

अब पुनः सूचना मिली कि पावर हाउस परिसर में एक और बड़ा अजगर देखा गया है। सूचना मिलते ही दिनेश चंदेल अपने ग्राम पलासनेर से तुरंत मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञता और धैर्य के साथ उन्होंने अजगर को बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उसे पास के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

 

अजगर नर और मादा—दोनों के जोड़े में होने की आशंका पहले से थी, और आज हुए इस रेस्क्यू के बाद यह तथ्य स्पष्ट हो गया है कि यह दोनों एक ही जोड़ी के थे।

 

सर्पमित्र दिनेश चंदेल लगातार क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से महत्वपूर्ण सेवा दे रहे हैं। उनकी त्वरित कार्रवाई और विशेषज्ञता से न सिर्फ लोगों को खतरे से राहत मिली, बल्कि वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई।

यह घटना फिर साबित करती है कि यदि जागरूकता, कौशल और संवेदनशीलता हो, तो मानव और वन्यजीव का सहअस्तित्व पूरी तरह संभव है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article