20.6 C
Harda
Thursday, January 15, 2026

अजाक्स की प्रांतीय सचिव बनीं श्रीमती सीमा निराला, हरदा जिले को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व…

Must read

अखिलेश बिल्लौरे मो:-9425638014

भोपाल में हुई साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जिलेभर में हर्ष का माहौल…

 

हरदा :- मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स), जो कि मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संगठन है, ने श्रीमती सीमा निराला को प्रांतीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन हरदा जिले के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार जिले से किसी पदाधिकारी को प्रांतीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 नवम्बर 2025 को जयंती मैदान, भोपाल में मध्य प्रदेश अजाक्स की विधिवत साधारण सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में प्रदेश, संभाग एवं समस्त जिलों से निर्वाचित एवं नामांकित पदाधिकारियों तथा सदस्यों की व्यापक उपस्थिति रही। साधारण सभा को प्रदत्त अधिकारों एवं संगठन के संविधान के अंतर्गत सर्वसम्मति से विचार-विमर्श उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

प्रदेश कार्यकारिणी गठन के दौरान अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा (आई.ए.एस.) द्वारा हरदा जिले से श्रीमती सीमा निराला को प्रांतीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सीमा निराला पूर्व में हरदा जिले की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

श्रीमती सीमा निराला के प्रांतीय सचिव नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, कार्यकारी अध्यक्ष देवीदयाल सिंगोरे सहित बलराम आहके, पी.सी. पोर्ते, सुभाष मसकोले, ज्योति परते, मौसम पोर्ते, टी.आर. चौरे, मुकेश उपरारीया, हीरालाल चौहान, पंचम उईके, भागवत मोहनिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उन्हें बधाई प्रेषित की। साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि श्रीमती सीमा निराला के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article