19.7 C
Harda
Thursday, January 15, 2026

केन्द्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में वन विभाग को बड़ी उपलब्धि, नवनिर्मित वनमण्डल कार्यालय का लोकार्पण…

Must read

 

अखिलेश बिल्लौरे  मो :- 9425638014

90.50 लाख की लागत से बना अत्याधुनिक भवन, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई गति…

लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित, पौधारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

 

हरदा :- भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके की उपस्थिति में वन विभाग को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। सोमवार को वनमण्डल कार्यालय (उत्पादन) के नवनिर्मित अत्याधुनिक भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। लगभग 90.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन वन विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक, सशक्त और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

गरिमामय समारोह के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलापट्टिका का अनावरण किया और नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन वन संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशासनिक कार्यों को गति देने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आम नागरिकों को सुगम सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आर. के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, पुलिस अधीक्षक शशांक, मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त नर्मदापुरम अशोक कुमार, वनमण्डलाधिकारी नरेंद्र पण्डवा एवं अनिल चौपड़ा सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम के समापन पर विभाग की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में रुद्राक्ष का पौधारोपण किया गया। यह आयोजन न केवल वन विभाग की प्रशासनिक सुदृढ़ता का प्रतीक बना, बल्कि विकास और पर्यावरण संतुलन के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article