25.7 C
Harda
Thursday, January 15, 2026

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों पर बौद्धिक कार्यशाला आयोजित… राहुल पवारे हुए सम्मानित

Must read

अखिलेश बिल्लौरे मो :- 9425638014

शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर केंद्रित रही कार्यशाला…

 

हरदा/हंडिया — हंडिया स्थित कतिया समाज धर्मशाला में सामाजिक चेतना मंच एवं कतिया समाज शिक्षक समिति के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित एक बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय संविधान में निहित शिक्षा, समानता, अधिकार और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर चिंतन एवं चर्चा करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सावित्रीबाई फुले व बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्षता ओ.पी. देवहारे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महेश पटेल और खुशीलाल मंडलेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के नव नियुक्त राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे का शाल, श्रीफल और बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि “डॉ. अंबेडकर ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, आत्मसम्मान और संगठन को सबसे बड़ा हथियार बताया था।” कार्यशाला में संविधान की भावना, समानता का सिद्धांत, सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका और वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। युवाओं ने भी “संविधान हमारा गौरव है” और “शिक्षा से परिवर्तन” जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अजाक्स जिला अध्यक्ष सुनील चौरे, महेश नागराज, जी.डी. दूधे, जी.आर. चौरसिया, प्रभुदयाल उमरिया, रामदीन दमाडे, कोमल सिंह नागर सहित अनेक गणमान्य एवं नारी शक्ति की भागीदारी रही। मंच संचालन एन.डी. दूधे ने किया और आभार गणपत चौरसिया ने व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

1 COMMENT

  1. जनहित के प्रहरी — अकलेश कुमार बिल्लौरे

    मध्य प्रदेश की हृदय नगरी हरदा, जहाँ माँ नर्मदा का पवित्र नाभिकुंड प्रवाहित है, वहीं से जनहित की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार अकलेश कुमार बिल्लौरे। विगत 12 वर्षों से वे न केवल समाचार जगत के सशक्त स्तंभ हैं, बल्कि समाज की नब्ज़ पहचानने वाले संवेदनशील कलमकार भी हैं। अन्याय, भ्रष्टाचार और जन समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में उनकी लेखनी सदैव अग्रणी रही है। सच्चाई के साहसी प्रहरी अकलेश बिल्लौरे, पत्रकारिता को मिशन बनाकर समाज में जागरूकता की ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article